हल्द्वानी: मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के परिजनों को भी टीकाकरण का दिलाया भरोसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पत्रकारों के परिजनों को भी वैक्सीनेट किए जाने की घोषणा की है। उन्होंने आज पत्रकारों की समस्याओं के संबंध में बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कोरोना से जीत हासिल कर चुके पत्रकारों से फोन पर वार्ता कर उनका हाल चाल पूछा। स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के संरक्षक संजय …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पत्रकारों के परिजनों को भी वैक्सीनेट किए जाने की घोषणा की है। उन्होंने आज पत्रकारों की समस्याओं के संबंध में बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कोरोना से जीत हासिल कर चुके पत्रकारों से फोन पर वार्ता कर उनका हाल चाल पूछा। स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के संरक्षक संजय तलवार से भी हालचाल पूछा।

तीरथ सिंह रावत ने पत्रकारों के परिजनों को भी वेक्सिनेशन की मांग को स्वीकार किया, तत्काल दूरभाष पर सचिव स्वास्थ्य को पत्रकारों के कैम्प में ही उनके परिजनों को भी वेक्सिनेशन के आदेश दिए। कोरोना काल में दिवंगत हुए पत्रकारों के परिजनों को उपनल के माध्यम से यथोचित नौकरी की बात को भी मुख्यमंत्री ने सैद्धांतिक रूप से अपनी सहमति दे दी। यही नहीं पत्रकार कल्याण कोष से आर्थिक रूप से और अधिक मदद किए जाने के लिए महानिदेशक सूचना को भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा पत्रकार चौथा स्तंभ है हम सबका दायित्व है इसको मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि मैँ पत्रकारो के साथ हूं। पत्रकारों को जब भी मेरी जरूरत होगी मैं सेवक के रूप में हमेशा हाज़िर रहूंगा।

संबंधित समाचार