देहरादून: राज्य में 25 मई तक बढ़ेगा कर्फ्यू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। प्रदेश में जारी कोरोना कर्फ्यू की अवधि 25 मई तक बढ़ाई जा रही है। सरकार ने अब कोरोना नियमों को और कड़ा करते हुए शादी में जाने वाले हर व्यक्ति के लिए कोरोना की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट को भी अनिवार्य करने का फैसाल लिया है। इन दोनों प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री के स्तर …

देहरादून, अमृत विचार। प्रदेश में जारी कोरोना कर्फ्यू की अवधि 25 मई तक बढ़ाई जा रही है। सरकार ने अब कोरोना नियमों को और कड़ा करते हुए शादी में जाने वाले हर व्यक्ति के लिए कोरोना की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट को भी अनिवार्य करने का फैसाल लिया है। इन दोनों प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री के स्तर से सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है और जल्द ही इस बारे में आदेश भी जारी हो जाएगा।

शनिवार को सरकार के शासकीय प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि अभी तक 18 मई तक प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू है किसको बढ़ाकर 25 मई तक किया जा रहा है। सुबोध उनियाल के अनुसार सीएम से इन मुद्दों पर चर्चा हो चुकी है और सैद्धांतिक सहमति भी मिल चुकी है। अभी सरकार की कोशिश कोरोना की चेन तोड़ना है जिसके लिए कम से कम एक हफ्ता और कर्फ्यू बढ़ाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के आदेश को सिलसिलेवार आगे बढ़ाने का फैसला हो चुका है। कहा कि मौजूदा कर्फ्यू और कोरोना गाइड लाइन की सख्ती के नतीजे 22-23 मई के बाद दिखाई देने शुरू होंगे। इसके बाद अगले हफ्ते भी कर्फ्यू और प्रतिबंध और रियायत को लेकर सरकार फिर विचार करेगी। बताया कि इस बारे में मुख्यमंत्री के साथ उनकी बातचीत हो चुकी है।

सीए भी इस बात को मानते हैं कि सख्ती हो और कर्फ्यू में फिलहाल ढील न दी जाए। वहीं सरकार ने उन कोविड-19 अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं जो कोरोना से हुई मौतें छुपा रहे हैं साथ ही आयुष्मान और अन्य योजनाओं से आच्छादित लोगों और कर्मचारियों को या तो अपने यहां भर्ती नहीं कर रहे हैं या फिर कैशलेस के बजाय कैश लेकर इलाज कर रहे हैं।

संबंधित समाचार