हल्द्वानी: डिजिटल से करें बिजली बिल का भुगतान, मिलेगा ये फायदा
हल्द्वानी, अमृत विचार। बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिजली विभाग एक अच्छी योजना लेकर आया है। अगर उपभोक्ता डिजिटल बिजली का बिल जमा करता है तो उसे बिल में 1.25 फीसदी की छूट दी जाएगी। बिजली विभाग के ईई देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को डिजिटल के माध्यम से भुगतान करने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिजली विभाग एक अच्छी योजना लेकर आया है। अगर उपभोक्ता डिजिटल बिजली का बिल जमा करता है तो उसे बिल में 1.25 फीसदी की छूट दी जाएगी।
बिजली विभाग के ईई देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को डिजिटल के माध्यम से भुगतान करने पर 1.25 फीसदी की छूट देने का फैसला लिया है। बताया कि अगर उपभोक्ता क्रैडिट व डैबिट कार्ड, यूपीआई, भीम ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, मोबाइल वॉलट आदि से मासिक बिल का भुगतान करता है तो उसे 1.25 फीसदी की छूट दी जाएगी।
उपभोक्ता कैस, चैक, डिमांड ड्राफ्ट, बैंक से बिल जमा करता है तो उसे 0.75 फीसदी की छूट दी जाएगी। बताया कि बिल में लगने वाले कर व ड्यूटी को छोड़कर शीघ्र भुगतान (प्रॉम्पट रिबेट पेमैंट ) करने पर छूट दी जाएगी।
