रुद्रपुर: कर्ज से परेशान युवक ने लगाई फांसी, हुई मौत
रुद्रपुर, अमृत विचार। कर्ज़ न चुका पाने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने कर्जदार द्वारा पैसा वापस किये जाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। फिलहाल अभीतक पुलिस को कोई तहरीर सौपी नही गयी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के …
रुद्रपुर, अमृत विचार। कर्ज़ न चुका पाने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने कर्जदार द्वारा पैसा वापस किये जाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। फिलहाल अभीतक पुलिस को कोई तहरीर सौपी नही गयी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के पहाड़गंज निवासी 24 साल का सलमान ने रविवार देर रात पंखे की कुंडी से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
परिजनों के मुताबिक मृतक सलमान मैकेनिक था। कुछ समय पहले उसके द्वारा सूदखोर से एक लाख ब्याज में लिया था। तब से वह समय समय पर सूदखोर को पैसे दे रहा था। लेकिन पिछले दो माह से कोरोना ओर कोविड कर्फ्यू के कारण वह सूदखोर को समय से पैसे नही दे पाया। जिससे नाराज़ सूदखोर उसपर दबाव बना रहा था।
वही सूचना पर पहुँची रम्पुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रम्पुरा चौकी प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि सूदखोर द्वारा परेशान करने की कोई जानकारी परिजनों ने पुलिस को नही दी है। तहरीर मिलती है तो उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
