हल्द्वानी: दुकानदार ने फंदे से लटक कर दे दी जान
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक दुकानदार ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मुखानी थाना पुलिस के अनुसार सुनील आर्य पुत्र कैलाश चंद्र निवासी पनियाली तोक की घर में ही परचून की …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक दुकानदार ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
मुखानी थाना पुलिस के अनुसार सुनील आर्य पुत्र कैलाश चंद्र निवासी पनियाली तोक की घर में ही परचून की दुकान है। उसने गुरुवार को पत्नी बाहर काम कर रही थी कि इस बीच उसने कमरे में चुन्नी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने पति को बुलाया लेकिन कोई जबाव नहीं आया इस पर वह कमरे में गई तो पति फांसी के फंदे पर झूलता मिला।
शोरशराबा सुनकर आसपास वाले इकट्ठा हो गए उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। इस मामले में मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। आत्महत्या की जांच शुरू कर दी गई है।
