पवन सिंह का नया गाना ‘ओढ़नी के कोर’ रिलीज होते ही हुआ वायरल, मिले लाखों व्यूज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावन स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘ओढ़नी के कोर’ रिलीज हो गया है। पवन सिंह का नया गाना ‘ओढ़नी के कोर’ रिलीज हो गया है। इस गाने में पवन सिंह की कोमल सिंह के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है। यह गाना रिलीज के साथ वायरल हो गया है। …

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावन स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘ओढ़नी के कोर’ रिलीज हो गया है। पवन सिंह का नया गाना ‘ओढ़नी के कोर’ रिलीज हो गया है। इस गाने में पवन सिंह की कोमल सिंह के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है। यह गाना रिलीज के साथ वायरल हो गया है।

‘ओढ़नी के कोर भींजल बा’ गाना पवन सिंह ऑफिसियल यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस गाने में एक प्रेमी और प्रेमिका की खुबसूरत कहानी भी है, जो गाने के सपोर्टिंग है। इसमें पवन सिंग एक ऐसे प्रेमी के किरदार में हैं, जिसकी प्रेमिका की शादी होने वाली होती है और वह छुप- छुप कर रोती है, लेकिन जब वह पवन से मिलती है तब उसकी ओढ़नी यानी दुपट्टे के कोने से उसे एहसास होता है कि उसकी प्रेमिका रो रही है।

गौरतलब है कि ‘ओढ़नी के कोर भींजल बा’ का लिरिक्स बिट्टू विद्यार्थी और म्यूजिक आदित्य देव ने दिया है। कोरियोग्राफी ऋतिक आर्य का है।प्रोडयूसर पवन सिंग और को- प्रोडयूसर रानू सिंह हैं। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित और एडिटर दीपक पंडित हैं।

संबंधित समाचार