कैमरा, रोल, एक्शन के लिए ‘शुक्ला जी’ तलाश रहे लोकेशन
अल्मोड़ा, अमृत विचार। मशहूर फिल्म अभिनेता सौरभ शुक्ला रानीखेत-अल्मोड़ा में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग करेंगे। इसके लिए वह यहां लोकेशन देखने पहुंचे। शनिवार को अल्मोड़ा पहुंच कर उन्होंने लोकेशन देखी और इसके बाद वह रानीखेत को रवाना हो गए।मशहूर फिल्म अभिनेता, थियेटर कलाकार, टेलीविजन एक्टर, निर्देशक और स्क्रीनराइटर सौरभ शुक्ला की अल्मोड़ा बाजार, अल्मोड़ा …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। मशहूर फिल्म अभिनेता सौरभ शुक्ला रानीखेत-अल्मोड़ा में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग करेंगे। इसके लिए वह यहां लोकेशन देखने पहुंचे। शनिवार को अल्मोड़ा पहुंच कर उन्होंने लोकेशन देखी और इसके बाद वह रानीखेत को रवाना हो गए।मशहूर फिल्म अभिनेता, थियेटर कलाकार, टेलीविजन एक्टर, निर्देशक और स्क्रीनराइटर सौरभ शुक्ला की अल्मोड़ा बाजार, अल्मोड़ा कलक्ट्रेट और रानीखेत में एक फिल्म की शूटिंग की योजना है। इसी सिलसिले में वह यहां पहुंचे हैं।
इस दौरान वह अल्मोड़ा बाजार और अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट मल्ला महल भी घूमने गए। इस दौरान वह एक सामान्य की तरह बाजार में घूमे, लेकिन चेहरे पर मास्क होने के कारण लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। अल्मोड़ा की लोकेशन देखने के बाद वह रविवार शाम रानीखेत पहुंच गए हैं।
