हल्द्वानी: बुजुर्गों को है समस्या तो इस नंबर पर कर सकते है‍ं कॉल, मिलेगी हर मदद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। राज्य में वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल सरकार करेगी। राज्य सरकार ने एक हेल्प लाइन नंबर 14567 जारी किया है। इस नंबर पर शिकायत दर्ज कराते ही वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन, स्वास्थ्य, भरण पोषण संबंधी कोई भी शिकायत का समाधान किया जाएगा। नैनीताल डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि सरकार ने राज्य …

अमृत विचार, हल्द्वानी। राज्य में वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल सरकार करेगी। राज्य सरकार ने एक हेल्प लाइन नंबर 14567 जारी किया है। इस नंबर पर शिकायत दर्ज कराते ही वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन, स्वास्थ्य, भरण पोषण संबंधी कोई भी शिकायत का समाधान किया जाएगा।

नैनीताल डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि सरकार ने राज्य के वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक, आर्थिक, वित्तीय, स्वास्थ्य, भरण पोषण, आश्रय, कल्याण सुरक्षा व मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति आदि के लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन (SAPSrC) शुरू किया है। इस प्लान के अंतर्गत एक हेल्पलाइन नंबर 14567 जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस प्लान के लिए राज्य सरकार की ओर से आर्टेवा कंसलटिंग प्रालि को चुना गया है। यदि कोई वरिष्ठ नागरिक हेल्प लाइन नंबर 14567 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराता है। तब आर्टेवा कंसलटिंग प्रालि के फील्ड ऑफिसर वरिष्ठ नागरिकों की मदद करेगा। इस मदद के दौरान बुजुर्गों को पेंशन, घरेलू हिंसा, स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं, निराश्रित वृद्धों को वृद्धाश्रमों में प्रवेश, परिवार से बिछड़े लोगों से मिलाना, काउंसलिंग, वृद्धजनों को अधिकारों के प्रति जागरूक करने और केंद्र व राज्य सरकार के कानूनों के बारे में जानकारियां देना है।

डीएम गर्ब्याल ने सभी एसडीएम, जिला स्तरीय अधिकारियों व बीडीओ को बुजुर्गों की हेल्प लाइन नंबर 14567 का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए हैं ताकि राज्य के ज्यादा से ज्यादा बुजुर्गों को इसका लाभ मिल सके।

30 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिक हैं राज्य में 

2021 की जनगणना के अनुसार राज्य में 30 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिक 60  साल से अधिक आयु के हैं। इनमें 70 फीसदी बुजुर्ग गांवों में रहते हैं। इस योजना का सबसे ज्यादा शहरी बुजुर्गों को मिलेगा क्योंकि गांवों में नेटवर्क नहीं होने से परेशानी होगी।

क्या कहते हैं बुजुर्ग

बुजुर्गों के लिए मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करना अच्छी बात है लेकिन बुजुर्गों को भी पता चलना चाहिए। तभी यह पहल सार्थक होगी। वरना कोई योजना शुरू हो या खत्म बुजुर्गों को क्या नफा नुकसान होगा। –कैलाश चंद पंत, राज्य आंदोलनकारी, मुखानी

सरकार बुजुर्गों के लिए कई योजनाएं शुरू करती  हैं लेकिन इनकी जानकारी बुजुर्गों को ही नहीं मिल पाती है। यदि सरकार इस योजना का लाभ बुजुर्गों को देना चाहती है तो इसका भरपूर प्रचार प्रसार करें। सभासद, आशा, आंगनबाड़ी इसकी जानकारी दें तभी फायदा है वरना ये मिशन धड़ाम हो जाएगा।-लक्ष्मी देवी निवासी राजपुरा

 

संबंधित समाचार