बरेली: स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाएंगे सपा के युवा कार्यकर्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कोरोना महमारी की तीसरी लहर से लड़ने को समाजवादी पार्टी रविवार से सेवा स्वच्छता जन जागरूकता अभियान चलाएगी। सपा के महानगर महासचिव पार्षद गौरव सक्सेना ने बताया पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर पंद्रह दिवसीय अभियान में सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष युवा कार्यकर्ताओं के साथ महानगर में सार्वजनिक स्थलों, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, गिरजाघरों …

अमृत विचार, बरेली। कोरोना महमारी की तीसरी लहर से लड़ने को समाजवादी पार्टी रविवार से सेवा स्वच्छता जन जागरूकता अभियान चलाएगी।

सपा के महानगर महासचिव पार्षद गौरव सक्सेना ने बताया पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर पंद्रह दिवसीय अभियान में सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष युवा कार्यकर्ताओं के साथ महानगर में सार्वजनिक स्थलों, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, गिरजाघरों व वार्डों में गली मोहल्ले को सैनिटाइज करेंगें।

कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क वितरित कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा कोरोना महामारी में जान गंवाने वालों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी किसी भी प्रकार की कोई समस्या होगी तो उसका समाधान कराएंगे। जिला अध्यक्ष अगम मौर्य एवं महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने यह जानकारी दी।

संबंधित समाचार