बरेली: ठेकेदार ने कुएं पर बना दी नाले की दीवार, बारिश में धंसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल स्टेशन के गेट-2 की ओर सड़क का निर्माण करा रहा है। कुदेशिया साइड से गेट-2 होते हुए रेलवे अस्पताल की साइड तक सड़क का निर्माण होना है। कुदेशिया की साइड पर काफी निर्माण हो भी चुका है। निर्माण कार्य में ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई। रेलवे अस्पताल …

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल स्टेशन के गेट-2 की ओर सड़क का निर्माण करा रहा है। कुदेशिया साइड से गेट-2 होते हुए रेलवे अस्पताल की साइड तक सड़क का निर्माण होना है। कुदेशिया की साइड पर काफी निर्माण हो भी चुका है। निर्माण कार्य में ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई।

रेलवे अस्पताल वाली साइड पर सड़क निर्माण के दौरान बनाई जा रही नाले की बाउंड्री धंस गई। बता दें कि ठेकेदार ने पहले से मौजूद एक कुएं के ऊपर नाले की बाउंड्री का निर्माण कर दिया। कुएं का न तो ठीक से पटान किया गया और न ही बाउंड्री बनाने से पहले आरसीसी का स्लैब डाला। जिस कारण कुएं की दलदली जमीन बाउंड्री का बोझ नहीं सह सकी और बीते दिनों हुई बारिश के चलते नाले के लिए निर्माण की गई बाउंड्री का एक बड़ा हिस्सा पाटे गए कुएं में धंस गया।

उधर पूरे मामले पर पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि कुएं के ऊपर बाउंड्री बनाई गई थी जिसका एक हिस्सा कुएं में धंस गया है। अब ठेकेदार द्वारा कुएं पर आरसीसी का स्लैब डालने के बाद दोबारा बाउंड्री का निर्माण कराया जाएगा। मजेदार बात यह है कि बारिश ने ठेकेदार की कारगुजारी की पोल खोलकर रख दी।

अगर बारिश नहीं होती तो शायद ठेकेदार आराम से रेलवे की आंखों में धूल झोंक देता। ठेकेदार की लापरवाही यहीं तक सीमित नहीं नाले की बाउंड्री निर्माण में जमकर पीला ईंट का इस्तेमाल किया जा रहा है।

ठेकेदार को पता था तो पहले क्यों नहीं पाटा कुआं
एक तरफ तो रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी के बातों से लग रहा है कि ठेकेदार कुआं होने की बात से अंजान था और कुएं पर ही नाले की बाउंड्री का निर्माण कर दिया। जबकि स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां काफी पुराना कुआं था। लोगों की माने तो निर्माण से पहले ठेकेदार ने ही कुएं को पाटा था। मगर ठीक से पटाई नहीं होने के कारण बाउंड्री कुएं के अंदर धंस गई। फिलहाल दीवार धंसने के बाद अब कुएं को आरसीसी से पाटने की बात कही जा रही है।

नाले की बाउंड्री निर्माण के दौरान दो कुएं निकले हैं। एक कुएं में नाले के लिए बनाई गई दीवार धंसी है। अब कुएं को आरसीसी का स्लैब डालकर बंद किया जाएगा इसके बाद ही दोबारा निर्माण होगा।
-राजेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता