देहरादून: अल्मोड़ा व श्रीनगर बने एनडीए के परीक्षा केंद्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में देहरादून के साथ अल्मोड़ा व श्रीनगर को भी एनडीए परीक्षा केंद्र के लिए मंजूरी मिल गयी है। मुख्यमंत्री टीएस रावत ने इसे साझा करते हुए कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में सेना में जाने के जज्बे को देखते हुए मेरी इच्छा थी कि देवभूमि को एनडीए को और केंद्र मिलें, …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में देहरादून के साथ अल्मोड़ा व श्रीनगर को भी एनडीए परीक्षा केंद्र के लिए मंजूरी मिल गयी है। मुख्यमंत्री टीएस रावत ने इसे साझा करते हुए कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में सेना में जाने के जज्बे को देखते हुए मेरी इच्छा थी कि देवभूमि को एनडीए को और केंद्र मिलें, इसलिए सांसद रहते हुए इसके लिए मैंने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र भी लिखा था।

इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार व संघ लोक सेवा आयोग का मैं आभार व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश से हर साल बड़ी संख्या में युवाओं का एनडीए में चयन होता है। देहरादून के साथ ही अल्मोड़ा व श्रीनगर गढवाल में एनडीए परीक्षा के लिए केंद्र बनाए जाने से यहां के युवाओं को बड़ी सुविधा मिलेगी।

संबंधित समाचार