रुद्रपुर: अगले माह अस्तित्व में आ जाएगा बालमित्र थाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अर्शी खान, रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले का पहला बालमित्र थाने रुद्रपुर में खुलेगा। जिसको खोलने के लिए कवायद शुरू हो गई है। जल्दी ही जिले में पीड़ित व आरोपी नाबालिगों से संबंधित मामले बालमित्र थाने से निस्तारित होगे। साथ ही इस बालमित्र थाने में नाबालिगो की काउंसलिंग भी कराई जाएंगी। जिसको लेकर जिला पुलिस प्रशासन …

अर्शी खान, रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले का पहला बालमित्र थाने रुद्रपुर में खुलेगा। जिसको खोलने के लिए कवायद शुरू हो गई है। जल्दी ही जिले में पीड़ित व आरोपी नाबालिगों से संबंधित मामले बालमित्र थाने से निस्तारित होगे। साथ ही इस बालमित्र थाने में नाबालिगो की काउंसलिंग भी कराई जाएंगी। जिसको लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां शुरू कर दी है। जोकि अंतिम दौर में चल रही है। अगले माह से इस थाने के खुलने की उम्मीद है।

बालमित्र थाने के लिए कोतवाली रुद्रपुर में जगह चिन्हित की गई है। जहां इसकी स्थापना की जाएंगी। फिलहाल में एक कक्ष से इस थाने को संचालित किया जाएगा। जिससे थाने पहंचे पीड़ित व आरोपी नाबालिगो से संबंधित मामलो में उनको काउंसलिंग कर फ्रैंडली माहौल प्रदान किया जाएगा। जिससे नाबालिग बिना डरे अपनी समस्या या अपराध में लिप्त होने के कारण पर खुलकर बात कर सकें। जिससे घटना का अनावरण जल्द से जल्द होगा।

अक्सर कुछ मामलो में नाबालिगों के शामिल होने या नाबालिगों के साथ कोई घटना घटित होने पर उन्हे पुलिस थानो या चैकियों में बैठाकर ही बात की जाती है। जिससे नाबालिग सहमे रहते हैं और अपनी बात स्पष्ट तौर पर नहीं रख पाते हैं। ऐसे में पुलिस घटना का अनावरण जल्द करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

बालमित्र थाने की स्थापना पुलिस निदेशालय के निर्देशानुसार और गाइडलाइन के अनुसार की जा रही है। वहीं इस थाने की स्थापना से नाबालिगों की कांउसलिग करने में भी मदद मिलेगी। जिससे अपराध की दुनिया में शामिल हुए नाबालिग इससे बाहर आ सके। बालमित्र थाना बाल संरक्षण अधिकारी की देखरेख में संचालित किया जाएगा। जिसमें महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों सहित 4-5 कर्मियों का स्टाफ मौजूद रहेगा।

यह बालमित्र थाना जिले का पहला थाना है। जहां नाबालिगों से संबंधित मामलों का निस्तारण होगा। जोकि जल्द ही संचालित हो जाएगा। जिसमें महिला दरोगा सहित 4-5 पुलिस कर्मियों का स्टाफ मौजूद रहेगा।

दलीप सिंह कुंवर, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर

संबंधित समाचार