ऑरेलिया ब्रांड के लिए टीसीएनएस क्लोदिंग ने आलिया भट्ट के साथ किया समझौता
नयी दिल्ली। महिला परिधान विनिर्माता टीसीएनएस क्लॉदिंग कंपनी ने गुरुवार को कहा कि उसने अपने पारंपरिक परिधान के ब्रांड ऑरेलिया के लिए बॉलीवुड अभिनेता आलिया भट्ट के साथ करार किया है। कंपनी अपने उत्पादों को डब्ल्यू, ऑरेलिया और विशफुल ब्रांडों के तहत बेचती है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, ”टीसीएनएस क्लॉदिंग कंपनी लिमिटेड ने …
नयी दिल्ली। महिला परिधान विनिर्माता टीसीएनएस क्लॉदिंग कंपनी ने गुरुवार को कहा कि उसने अपने पारंपरिक परिधान के ब्रांड ऑरेलिया के लिए बॉलीवुड अभिनेता आलिया भट्ट के साथ करार किया है।

कंपनी अपने उत्पादों को डब्ल्यू, ऑरेलिया और विशफुल ब्रांडों के तहत बेचती है।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, ”टीसीएनएस क्लॉदिंग कंपनी लिमिटेड ने बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को अपने पारंपरिक परिधान ब्रांड ऑरेलिया के लिए ब्रांड प्रचारक के रूप में चुना है।
![]()
” ऑरेलिया 220 से अधिक विशेष ब्रांड आउटलेट के जरिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से उपलब्ध है।
