बाजपुर: तेल डिपो के चोर हाथ से फिसले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। तेल के डिपो से सामान चुराकर ई-रिक्शा में लादकर ले जा रहे युवक को व्यापारियों ने दबोच लिया तथा पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी, लेकिन जब तक पुलिस पहुंची आरोपित व्यापारियों को चकमा देकर फरार हाे गया। घटना के चलते मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल उत्पन्न …

बाजपुर, अमृत विचार। तेल के डिपो से सामान चुराकर ई-रिक्शा में लादकर ले जा रहे युवक को व्यापारियों ने दबोच लिया तथा पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी, लेकिन जब तक पुलिस पहुंची आरोपित व्यापारियों को चकमा देकर फरार हाे गया। घटना के चलते मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
गुरुवार की देर रात गेट फांदकर दो चोर कृषि उत्पादन मंडी समिति रोड पर स्थित मिट्टी तेल के डिपो में घुस गए और परिसर में पड़ा सामान कट्टों भरकर डिपो के पीछे कृषि उत्पादन समिति परिसर में उगी झाड़ियों में छु़पा दिया। हालांकि घटना की जानकारी होने पर रात में ही डिपो संचालक व आसपास के व्यापारियों ने चोरों की तलाश की गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ पाए।
इसी बीच शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे एक युवक ई-रिक्शा लेकर मंडी परिसर में पहुंचा और डिपो के पीछे मंडी परिसर में छुपाकर रखे लोहे इत्यादि के सामान के भरे कट्टे लादकर ले जाने लगा। शक होने पर पास ही फलों की आड़त पर मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया और पूछताछ की तो वह सकपका गया और भागने का प्रयास करने लगा जिसे पकड़कर वहीं बैठा लिया। मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई।  पुलिस मौके पर पहुंचती कि इससे पहले ही आरोपित बातों में लगे व्यापारियों को चकमा देकर वहां से भाग निकला। इस घटना के चलते मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। वहीं समाचार लिखे जाने तक किसी की भी तरफ से शिकायत नहीं की गई थी। अलबत्ता पुलिस ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात