अल्मोड़ा: आपस में ही भिड़ गए आप और एनएसयूआई के कार्यकर्ता
अल्मोड़ा, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी और एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पवन मेहरा के बीच बीती रात मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। शनिवार को दोनों पक्षों ने कोतवाली अल्मोड़ा में एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी और एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पवन मेहरा के बीच बीती रात मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। शनिवार को दोनों पक्षों ने कोतवाली अल्मोड़ा में एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार की रात माल रोड स्थित पुराने रीगल सिनेमा हॉल के पास आप नेता अमित जोशी और एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पवन मेहरा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। धीरे धीरे विवाद इतना बढ़ा कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान यहां जमकर हंगामा हुआ और थोड़ी देर में दोनों पक्षों के लोग वहां पहुंच गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में दोनों को चोट आई हैं। लेकिन पवन मेहरा अधिक चोटिल हुए हैं।
घटना के वक्त आप नेता अमित जोशी के साथ प्रदेश प्रवक्ता रोहित सिंह भी मौजूद थे। इधर शनिवार को एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पवन मेहरा ने आप के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी व रोहित सिंह और अमित जोशी ने पवन मेहरा के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल अरूण कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
