हल्द्वानी: नर्सिंग भर्ती परीक्षा में डिग्री धारकों के लिए अनुपात के तहत भर्ती की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एलाइंग नर्सेज फाउंडेशन ने सरकार से नर्सिंग भर्ती में डिप्लोमा व डिग्री धारकों के लिए 70:30 के तहत भर्ती की मांग की है। साथ ही पुरूष अभ्यर्थियों को उचित अवसर देने को भी कहा है। संगठन के अध्यक्ष बबलू ने कहा कि राज्य में दस सालों के बाद नर्सिंग में भर्ती हो …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एलाइंग नर्सेज फाउंडेशन ने सरकार से नर्सिंग भर्ती में डिप्लोमा व डिग्री धारकों के लिए 70:30 के तहत भर्ती की मांग की है। साथ ही पुरूष अभ्यर्थियों को उचित अवसर देने को भी कहा है।

संगठन के अध्यक्ष बबलू ने कहा कि राज्य में दस सालों के बाद नर्सिंग में भर्ती हो रही है लेकिन डिप्लोमा धारकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। सरकार ने डिग्री धारकों के लिए भतियों को पूरी तरह से खोल दिया है। जबकि यह डिप्लोमा के लिए पद है। कहा कि भर्ती में आवेदन करने वाले पीएचडी से लेकर नर्सिंग कॉलेजों के प्राचार्य तक हैं ऐसे में डिप्लोमाधारी कहां जाएंगे।

कहा कि पहले जब नर्सिंग की भर्ती निकली थी तब उच्च न्यायालय में इसमें डिग्री धारकों के लिए 30 प्रतिशत कोटा ही रिजर्व किया था। कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पुरूष आवेदकों के लिए केवल 20 प्रतिशत सीटें ही रिजर्व की गई हैं। इसे बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया जाए। कहा कि अगर सरकार हमारी मांगें नहीं मानेगी तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा।

संबंधित समाचार