हल्द्वानी: पीसीआरए ने किया ऊर्जा बचत व स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन
हल्द्वानी, अमृत विचार। पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ(पीसीआरए) दिल्ली द्वारा शुक्रवार को सरस मार्केट में सौर ऊर्जा व स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इसमें बिजली के उपकरणों का प्रयोग व सौर ऊर्जा का ज्यादा प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। प्रोजेक्टर पर एलपीजी सिलेंडर व ऊर्जा बचत की डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। इसमें संगठन की …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ(पीसीआरए) दिल्ली द्वारा शुक्रवार को सरस मार्केट में सौर ऊर्जा व स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इसमें बिजली के उपकरणों का प्रयोग व सौर ऊर्जा का ज्यादा प्रयोग करने के लिए जागरूक किया।
प्रोजेक्टर पर एलपीजी सिलेंडर व ऊर्जा बचत की डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। इसमें संगठन की लगभग 35 महिलाओं ने भाग लिया। डॉक्टर शफीक उद्दीन द्वारा कोविड- 19 के नियमों का पालन करते हुए महिलाओं को ऊर्जा संरक्षण की बचत के उपाय बताये। साथ ही स्वच्छता अभियान व जागरूकता की शपथ दिलाई।
इसमें शक्तिमान स्वयं सहायता समूह और हॉट काली स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष माधवी, शारदा जन कल्याण समिति की नीमा बिष्ट, लता, शोभा बिष्ट, नीलू नेगी, माधवी बिष्ट आदि मौजूद रहे।
