उत्तराखंड आएंगे जेपी नड्डा, 10 चुनावी कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। चुनाव की तैयारियों को प्रभावी बनाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड आएंगे। इस दौरान वह यहां होने वाले 10 कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे। वहीं, अगले दो महीने तक 70 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, …

देहरादून, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। चुनाव की तैयारियों को प्रभावी बनाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड आएंगे। इस दौरान वह यहां होने वाले 10 कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे। वहीं, अगले दो महीने तक 70 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पार्टी के मंत्री व बीजेपी के तमाम संगठन पदाधिकारी शामिल होंगे।

रविवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष की अध्यक्षता, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय की मौजूदगी में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के बाद भाजपा की यह पहली अहम बैठक थी। इसमें रामनगर में हुई चिंतन बैठक में विधानसभा चुनावों के लिए तय किए गए रोडमैप पर भी चर्चा की गई।

साथ ही इस बैठक में पार्टी के अगले दो माह के होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि सभी 252 मंडलों में एक मंत्री व पदाधिकारी दौरा करेंगे। जल्द प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भी बुलाई जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड भ्रमण कार्यक्रम से जुड़े 10 कार्यक्रम भी तय किए गए।

संबंधित समाचार