हल्द्वानी: आईटीआई कर्मचारियों ने सरकार के सकरात्मक रवैये पर बदली आंदोलन की रणनीति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखण्ड राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कर्मचारियों का काली पट्टी बांधकर,चल रहा सांकेतिक विरोध जारी है। इसके तहत कार्मिकों ने काली पट्टी लगाकर संस्थानों में व आनलाईन कक्षाओं में अपना दैनिक कार्य सम्पन्न किया गया। हालांकि कर्मचारियों का कहना है कि सरकार के सकरात्मक रवैये को देखते हुए आंदोलन की रणनीति बदली …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखण्ड राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कर्मचारियों का काली पट्टी बांधकर,चल रहा सांकेतिक विरोध जारी है। इसके तहत कार्मिकों ने काली पट्टी लगाकर संस्थानों में व आनलाईन कक्षाओं में अपना दैनिक कार्य सम्पन्न किया गया। हालांकि कर्मचारियों का कहना है कि सरकार के सकरात्मक रवैये को देखते हुए आंदोलन की रणनीति बदली गई है।

प्रान्तीय अध्यक्ष आरपी जोशी के अनुसार आंदोलन की घोषणा के बाद विभाग ने कार्मिकों की पदोन्नति से सम्बन्धित मांगों को पूर्ण करने के लिए सकारात्मक रुख अपनाया है। पता चला है कि सहायक भंडारी से भंडारी के रिक्त पदों पर पदोन्नति को अंतिम रुप दे दिया गया है। कहा कि उम्मीद की जा रही है कि उपरोक्त संवर्ग के कार्मिकों की पदोन्नति सूची भी निदेशालय से जारी हो जाएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यथाशीघ्र विभाग अन्य संवर्गों की पदोन्नति व अन्य मांगों के निराकरण पर भी विभाग कार्यवाही करेगा।

प्रान्तीय महामंत्री पंकज सनवाल ने कहा कि संघ की विगत कार्यकारिणी की बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार आन्दोलन के प्रथम चरण को 12 जुलाई तक रखा जाएगा की चेतावनी दी गई थी लेकिन विभाग के सकारात्मक रवैए को देखते हुए संघ वर्तमान कार्यक्रम को दिनांक 17 जुलाई तक यथावत जारी रखने का निर्णय लिया गया है। पूर्व में तय था कि 13 जुलाई से आंदोलन के द्वितीय चरण के तहत उग्र आंदोलन करने का निर्णय लिया गया था। कहा कि 18 जुलाई को प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी। इसके बाद मांगों पर विभाग व शासन की कार्यवाही की समीक्षा के बाद आगे का कार्यक्रम तय किया जाएगा। जिसके तहत परीक्षा कार्यों का बहिष्कार सहित केवल अपने मूलपद का ही कार्य करने जैसे निर्णय लिए जा सकते हैं।

फोटो

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता