अल्मोड़ा: यहां भाजपाईयों ने थामा कांग्रेस का दामन
अल्मोड़ा, अमृत विचार। प्रदेश सरकार की नीतियों से त्रस्त होकर कई भाजपाईयों ने लमगड़ा में कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस पार्टी ने बूथ कमेटी की बैठक में नए कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान दिए जाने का आश्वासन भी दिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीवान …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। प्रदेश सरकार की नीतियों से त्रस्त होकर कई भाजपाईयों ने लमगड़ा में कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस पार्टी ने बूथ कमेटी की बैठक में नए कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान दिए जाने का आश्वासन भी दिया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीवान सतवाल की अध्यक्षता में टकोली गांव में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार में आम आदमी महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। पूर्व में स्वीकृत की गई विकास योजनाओं को बाधित करने की साजिश प्रदेश में की जा रही है। जबकि आम आदमी बुनियादी सुविधाओं के लगातार मोहताज हो रहा है।
सतवाल ने अपने संबोधन में कहा जब तक जनविरोधी नीतियों वाली भाजपा सरकार को प्रदेश से जड़ से नहीं उखाड़ा जाएगा। तब तक प्रदेश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता की निगाहें कांग्रेस पार्टी के ऊपर हैं। इसलिए कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करें। बैठक में सुंदर ढैला, मोहन सिंह, गोपाल चौहान, देवेंद्र बिष्ट, प्रदीप टम्टा, दीवान राम, पूरन पांडे, बसंत ढैला, आनंद सिंह आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
