हल्द्वानी: घर पर कार-बाइक बीमा की सुविधा देगा डाकिया
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोनाकाल में डाक विभाग लोगों के लिए बेहद ही अच्छी पहल शुरू करने जा रहा है। डाक विभाग लोगों को कार व बाइक का घर पर ही बीमा की सुविधा दे रहा है। पोस्टमास्टर वाईके बमेठा ने बताया कि इस योजना के लिए डाक विभाग ने दो बीमा कंपनियों से करार किया …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोनाकाल में डाक विभाग लोगों के लिए बेहद ही अच्छी पहल शुरू करने जा रहा है। डाक विभाग लोगों को कार व बाइक का घर पर ही बीमा की सुविधा दे रहा है।
पोस्टमास्टर वाईके बमेठा ने बताया कि इस योजना के लिए डाक विभाग ने दो बीमा कंपनियों से करार किया है। इस सुविधा को शुरू करने से पहले डाकिया व संबंधित अधिकारी का प्रशिक्षण अंतिम चरण है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले इसकी शुरूआत बाहरी राज्यों में की जा रही है, जिसके बाद देश के अन्य राज्यों में इस सुविधा का लाभ दिया जाएगा। डाक विभाग यह सुविधा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के जरिए देगा। कहा कि देश में डेढ़ लाख से अधिक डाकघर इस पहल के लिए फायदेमंद होगा।
= ऐसे मिलेगी सुविधा
इसके लिए उपभोक्ता को सुविधानुसार नजदीकी डाकघर में जाना होगा या डाकघर के टोल फ्री नंबर पर फोन कर डाकिया को घर बुलाना होगा। डाकिया जरूरी औपचारिकताओं के साथ घर बैठे बीमा सुविधा आपको मुहैया करा देगा।
= इन बातों का रखें ध्यान
इसके लिए आपके पास इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता होना अनिवार्य है, क्योंकि इसके खाते से ही बीमा पॉलिसी का प्रीमीयम व भुगतान होगा। वाहन के लिए थर्ड पार्टी बीमा जरूरी होता है। इसके बगैर वाहन चलाने पर जुर्माना व सजा का प्रावधान है। जबकि वाहन को बड़े नुकसान से भरपाई के लिए कॉम्प्रहेसिव बीमा ज्यादा फायदेमंद होता है।
