देहरादून: सीएम ने मेडिकल इंटर्न का स्टाईपेंड बढ़ाया
देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस इन्टर्न डॉक्टरों के स्टाईपेंड को 7500 रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 17000 रुपए प्रतिमाह करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रभाव को कम करने तथा पीड़ितों को त्वरित उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध …
देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस इन्टर्न डॉक्टरों के स्टाईपेंड को 7500 रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 17000 रुपए प्रतिमाह करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रभाव को कम करने तथा पीड़ितों को त्वरित उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में हमारे चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा है।
सीएम ने लिया पंचम राष्ट्रीय ई-चिंतन सत्र में भाग
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पंचम राष्ट्रीय ई-चिंतन सत्र में वर्चुअल तरीके से भाग लिया। इस दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ‘हमारी विदेश नीति और उपलब्धियां’ विषय पर संबोधित करते हुए पिछले वर्षों में भारतीय विदेश नीति में आए बदलावों और इसके प्रभाव की जानकारी दी।
