अल्मोड़ा: अटल आदर्श स्कूलों को भी नहीं मिली मान्यता
अल्मोड़ा, अमृत विचार। सरकारी स्कूलों में बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से सीबीएसई पैटर्न से शिक्षा देने के लिए अल्मोड़ा जिले के ग्यारह ब्लॉकों में 22 स्कूलों को अटल आदर्श स्कूल बनाया गया है। लेकिन इन बाईस स्कूलों में से आठ स्कूलों को अभी तक सीबीएसई की मान्यता नहीं मिल पाई है। सीबीएसई के मानकों के …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। सरकारी स्कूलों में बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से सीबीएसई पैटर्न से शिक्षा देने के लिए अल्मोड़ा जिले के ग्यारह ब्लॉकों में 22 स्कूलों को अटल आदर्श स्कूल बनाया गया है। लेकिन इन बाईस स्कूलों में से आठ स्कूलों को अभी तक सीबीएसई की मान्यता नहीं मिल पाई है। सीबीएसई के मानकों के अनुसार इन स्कूलों के पास 4500 वर्ग मीटर की भूमि होना अनिवार्य है।
ताकि वहां पर हिंदी और अंग्रेजी माध्यम से विज्ञान, कला और वाणिज्य की कक्षाएं संचालित की जा सकें। लेकिन अंग्रेजी माध्यम से कक्षाओं के संचालन के लिए अब तक जीआईसी सराईखेत, बाड़ेछीना, अल्मोड़ा, सोमेश्वर, द्वाराहाट, मासी, भुजान और सलौंज को सीबीएसई की मान्यता नहीं मिल सकी है।
प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया गतिमान है। शीघ्र ही रिक्त पदों पर नियुक्ति करा ली जाएगी। सीबीएसई पैटर्न से संचालित होने वाले स्कूल जिन्हें अभी मान्यता नहीं मिल पाई है। उसके लिए भी प्रयास जारी हैं। शीघ्र ही उन्हें भी मान्यता दिला दी जाएगी।-एचबी चंद, मुख्य शिक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा
