मध्यप्रदेश: भालू की सदिग्ध मौत का रहस्य अभी भी बरकरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व के गंगऊ अभ्यारण्य के बगौंहा बीट के जंगल में एक चरवाहे के ऊपर हमला कर उसे मौत के घाट उतारने वाले भालू की भी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। भालू की अचानक इस तरह से मौत कैसे और क्यों हुई, यह अभी रहस्य है। वन विभाग के …

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व के गंगऊ अभ्यारण्य के बगौंहा बीट के जंगल में एक चरवाहे के ऊपर हमला कर उसे मौत के घाट उतारने वाले भालू की भी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। भालू की अचानक इस तरह से मौत कैसे और क्यों हुई, यह अभी रहस्य है।

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार मामले की खबर मिलते ही पार्क के अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। कल शाम बगौंहा बीट के जंगल में भालू ने 55 वर्षीय चरवाहे हरदास अहिरवार के ऊपर उस समय हमला कर दिया था, जब वह अपनी भैंस को ढूंढते हुए अकेले ही जंगल में चला गया था।

इस हमले में चरवाहे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। आज सुबह ही मृतक का पोस्टमार्टम हुआ और उसके कुछ घंटे बाद ही यह चौंकाने वाली खबर मिली कि हमलावर भालू की भी मौत हो गयी है। इस संबंध में पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि दोपहर जंगल के उसी इलाके में भालू का शव मिला है, जिससे यह प्रतीत होता है कि यह वही भालू है, जिसने चरवाहे के ऊपर हमला किया था।

भालू की अचानक इस तरह से मौत क्यों हुई। इस सवाल के जवाब में क्षेत्र संचालक श्री शर्मा ने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चलेगा की मौत की असल वजह क्या है। फील्ड में मौजूद वन कर्मियों के मुताबिक हमला करने वाले भालू की जंगल में सर्चिंग की जा रही थी।

सर्चिंग के दौरान भालू ने वन कर्मियों के वाहन की तरफ आक्रामक ढंग से दौड़ा था। इसके कुछ देर बाद ही भालू गिर गया और उसकी मौत हो गयी। इस मामले में कुछ जानकारों से चर्चा करने पर उन्होंने लक्षणों के आधार पर यह आशंका जताई है कि भालू की मौत रैबीज के संक्रमण से संभावित है।

इसे भी पढ़े-

उद्योगों को बिजली सब्सिडी देने में पक्षपात बंद करे कांग्रेस सरकार: हरपाल सिंह चीमा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज