बरेली: कोरोना से अनाथ हुए 48 बच्चों का सरकार उठाएगी खर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना महामारी से निराश्रित हुए जनपद के 48 बच्चों का खर्च सरकार उठाएगी। गुरुवार को 14 बच्चों को कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में लाभान्वित किया गया। 4000 रुपये प्रति माह की दर से प्रति बच्चे को तीन माह का कुल 12000 रुपये धनराशि दी गई। शेष 34 बच्चों को शीघ्र ही लाभान्वित …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना महामारी से निराश्रित हुए जनपद के 48 बच्चों का खर्च सरकार उठाएगी। गुरुवार को 14 बच्चों को कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में लाभान्वित किया गया। 4000 रुपये प्रति माह की दर से प्रति बच्चे को तीन माह का कुल 12000 रुपये धनराशि दी गई। शेष 34 बच्चों को शीघ्र ही लाभान्वित करने की बात कही गई।

कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा योजना का आरंभ का सजीव प्रसारण बरेली में दिखाया गया। योजना के तहत निराश्रित बच्चों को भरण-पोषण, शिक्षा व सुरक्षा के लिए 4000 रुपये प्रति माह की दर से धनराशि दी जाएगी। इसके लिए जनपद से 65 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदन करने वालों में वे बच्चे शामिल थे, जिनके पिता या माता-पिता दोनों की कोरोना काल में मौत हो गई थी। इसमें से 48 आवेदन पत्रों को जिला टास्क फोर्स की स्वीकृति मिली।

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि जो बालिकाएं योजना से लाभान्वित होंगी, उनकी शादी के लिए प्रदेश सरकार 101000 रुपये की एकमुश्त धनराशि उपलब्ध कराएगी। पात्र बालक-बालिकाएं कक्षा-9 या इससे ऊपर की कक्षा में व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें टेबलेट, लैपटॉप प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल हुए विधायकों ने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया।

बताया कि यह योजना अत्यंत लाभप्रद है, जिन बालक व बालिकाओं ने कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता व संरक्षक को खोया है, उन सभी पात्र बच्चों को योजना से लाभान्वित किया जाए।  कार्यक्रम में अभिभावक व संरक्षक के साथ 14 बच्चे पहुंचे थे। कार्य में निराश्रित महिलाओं को पति की मृत्यु के बाद सहायक अनुदान योजना के आवेदन पत्र ऑनलाइन भरवाए गए।

इस मौके पर विधायक बहोरन लाल मौर्य, विधायक मीरगंज डीसी वर्मा, विधायक बहेड़ी छत्रपाल गंगावार, विधायक शहर डा. अरुण कुमार, सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग, जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. आरबी सिंह, डा. डीएन शर्मा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार