उत्तरकाशी में भूकंप के झटके से सहमे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उत्तरकाशी, अमृत विचार। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए, भूकम्प के झटकों से लोग सहम गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गयी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी से 23 …

उत्तरकाशी, अमृत विचार। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए, भूकम्प के झटकों से लोग सहम गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गयी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई है।

भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी से 23 किलोमीटर पूर्व की दिशा में जमीन सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित रहा। जिला आपदा परिचालन केन्द्र प्रभारी, उत्तरकाशी डीएस पटवाल ने यूनीवार्ता को बताया कि कल देर रात करीब 01 बजकर, 28 मिनट पर रुद्रप्रयाग जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में भूकम्प के झटके महसूस किये गए। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई है।

पटवाल ने बताया कि भटवाड़ी, डुण्डा, मनेरी, मानपुर में भूकम्प के हल्के झटके महसूस किये गये है। नुकसान की कोई सूचना नही हैं। उन्होंने जिला पुलिस नियंत्रण केन्द्र के हवाले से बताया कि समस्त थाना, चौकियों चिन्यालीसौड़, बडकोट, पुरोला, मोरी में भूकम्प के झटके महसूस नहीं किये गए हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात