टनकपुर: बस अड्डे में बेहोशी की हालत में मिले युवक की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,टनकपुर। शनिवार को टनकपुर परिवहन निगम बस स्टेशन के पास एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। जहां निगम कर्मचारियों की सूचना पर 108 चिकित्सा वाहन द्वारा उसे संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। इस बीच  उसने दम तोड़ दिया। शनिवार को बस स्टेशन के पास एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला जहां …

अमृत विचार,टनकपुर। शनिवार को टनकपुर परिवहन निगम बस स्टेशन के पास एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। जहां निगम कर्मचारियों की सूचना पर 108 चिकित्सा वाहन द्वारा उसे संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। इस बीच  उसने दम तोड़ दिया।

शनिवार को बस स्टेशन के पास एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला जहां उसे अस्पताल ले जाया गया चिकित्सकों ने  उसे मृत घोषित कर दिया।बताया गया कि वह शुगर का रोगी था, जिसके वजह से उसकी कमजोरी होने के कारण मौत हो गई।

इधर एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि उसके पास से एक बैग व परिचय पत्र बरामद हुआ है। जिसमें मृतक की शिनाख्त नरेश भंडारी (24) पुत्र धन बहादुर भंडारी निवासी गुड़ग़ांव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण शुगर लेबल का गिरना बताया जा रहा है।

एसओ ने बताया कि आधार कार्ड में पता सिर्फ गुडग़ांव लिखा हुआ है। उन्होंने बताया कि मृतक शक्ल से नेपाली नागरिक प्रतीत हो रहा है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के बारे में और अधिक जानकारी जुटाने के लिए नेपाल पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच एसआई कुंदन बोरा को सौंपी गई है।

संबंधित समाचार