हल्द्वानी: रेलवे ने फिर चस्पा किए 1010 बेदखली नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रेलवे भूमि पर काबिज लोगों के घरों में एक बार फिर बेदलखी नोटिस चस्पा करने से हड़कंप मच गया है। रेलवे ने 1010 नोटिस चस्पा किये हैं। काबिज लोगों को 15 दिन में भूमि खाली करने को कहा है। सोमवार को बनभूलपुरा थाना पुलिस की मौजूदगी में रेलवे ने नोटिस चस्पा किये। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रेलवे भूमि पर काबिज लोगों के घरों में एक बार फिर बेदलखी नोटिस चस्पा करने से हड़कंप मच गया है। रेलवे ने 1010 नोटिस चस्पा किये हैं। काबिज लोगों को 15 दिन में भूमि खाली करने को कहा है।

सोमवार को बनभूलपुरा थाना पुलिस की मौजूदगी में रेलवे ने नोटिस चस्पा किये। वार्ड नंबर 21 में 820 व वार्ड 24 में 190 निर्माण पर नोटिस चस्पा किए गए। नोटिस में 15 दिन के भीतर भूमि खाली करने की चेतावनी दी गई है। भूमि खाली करने के नोटिस चस्पा होने से स्थानीय निवासियें में हड़कंप मचा है।

काबिज लोगों ने नोटिस चस्पा करने की कार्यवाही का विरोध किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते उनकी एक न चली। रेलवे की टीम में सीनियर सैक्शन इंजीनियर काठगोदाम केएन पांडे, रेलवे निरीक्षक संदीप कुमार, नायब तहसीलदार हरीश कुमार शामिल रहे।

संबंधित समाचार