बनबसा: जनजाति परिवारों को प्रमाणपत्र बनाने में मिले छूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बनबसा, अमृत विचार। बमनपुरी की प्रधान भावना नेगी ने एसडीएम को ज्ञापन भेजकर जनजाति परिवारों को स्थायी निवास एवं अन्य प्रमाणपत्र बनाने में छूट देने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि बमनपुरी गांव में 50 वर्षों से अधिक समय से जनजाति परिवार रहते हैं, लेकिन इनके पास रजिस्टर्ड भूमि, 15 वर्ष …

बनबसा, अमृत विचार। बमनपुरी की प्रधान भावना नेगी ने एसडीएम को ज्ञापन भेजकर जनजाति परिवारों को स्थायी निवास एवं अन्य प्रमाणपत्र बनाने में छूट देने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि बमनपुरी गांव में 50 वर्षों से अधिक समय से जनजाति परिवार रहते हैं, लेकिन इनके पास रजिस्टर्ड भूमि, 15 वर्ष पूर्व का बिजली बिल एवं कोई साक्ष्य नहीं है, जिस कारण इनके स्थायी निवास, जाति एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं, नतीजतन इनके बच्चों को छात्रवृत्ति, गौरादेवी कन्याधन जैसी कई योजनाएं नहीं मिल पा रही है।

ये लोग भी सरकारी योजना का लाभ लेने से वंचित हो रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि इनके निवास स्थान पर 2007 में बिजली के कनेक्शन दिए गए हैं, जिस कारण इनके पास 15 वर्ष पूर्व के साक्ष्य नहीं हैं। प्रधान ने एसडीएम से जनजाति परिवारों के 15 वर्ष पूर्व का पहचान पत्र, टीसी या अंक पत्र को साक्ष्य मानते हुए प्रमाणपत्र बनाने के आदेश जारी करने की मांग की है।

संबंधित समाचार