एक अगस्त से उत्तराखंड में अपराधियों की शामत…पुलिस रहेगी फुल एक्शन मोड पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में आगामी एक अगस्त से अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलेगा। डीजीपी अशोक कुमार ने मंगलवार को पूरे राज्य की पुलिस को इसके निर्देश जारी किए हैं। डीजीपी ने बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड में लगभग 545 वांछित अपराधी हैं। कुल लगभग 150 इनामी अपराधियों में 50 अपराधी प्रदेश के हैं …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में आगामी एक अगस्त से अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलेगा। डीजीपी अशोक कुमार ने मंगलवार को पूरे राज्य की पुलिस को इसके निर्देश जारी किए हैं।

डीजीपी ने बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड में लगभग 545 वांछित अपराधी हैं। कुल लगभग 150 इनामी अपराधियों में 50 अपराधी प्रदेश के हैं जबकि 100 अपराधी प्रदेश के बाहर के निवासी हैं। राज्य में लगभग 1396 हिस्ट्रीशीटर हैं तथा लगभग 561 अपराधी सक्रिय हैं। इस संबंध में उत्तराखंड के वांछित अपराधियों, उत्तराखंड में निवास कर रहे बाहरी राज्यों के अपराधियों एवं उत्तराखंड से बाहर निवास कर रहे उत्तराखंड के अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे अगस्त माह में सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

डीजीपी के अनुसार देवभूमि को अपराध एवं अपराधी मुक्त बनाने के लिए उत्तराखंड पुलिस कटिबद्ध है तथा प्रदेश में किसी भी अपराधी को चैन से नहीं रहने दिया जाएगा। विगत वर्षो में बाहरी प्रदेशों के अपराधी जो प्रदेश में छिपे थे, उत्तराखंड पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए थे। साथ ही कुछ अपराधी जो राज्य के बाहर अथवा राज्य में छिपकर निवास कर रहे हैं, उनको भी चिन्हित कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

अपराधियों का आंकड़ा
-राज्य में करीब 545 वांछित अपराधी
-150 इनामी बदमाशों में 100 बाहरी राज्यों के
-राज्य में करीब 561 अपराधी सक्रिय

संबंधित समाचार