टनकपुर: विधायक फर्त्याल ने एई से हाथ मिलाकर सुलझाया मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के साथ आरजीबीईएल के प्रोजेक्ट मैनेजर व एई का हुआ विवाद को प्रशासन की पहल पर सुलझा दिया गया है।इस बीच विधायक फर्त्याल ने एई को गले लगाने के साथ हाथ मिलाकर विवाद को सुलझा दिया है। इधर यह मामला सुलझ जाने के साथ ही टनकपुर-पिथौरागढ़ …

टनकपुर, अमृत विचार। लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के साथ आरजीबीईएल के प्रोजेक्ट मैनेजर व एई का हुआ विवाद को प्रशासन की पहल पर सुलझा दिया गया है।इस बीच विधायक फर्त्याल ने एई को गले लगाने के साथ हाथ मिलाकर विवाद को सुलझा दिया है। इधर यह मामला सुलझ जाने के साथ ही टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में मलबे को हटाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

इधर,  72 घंटे से एनएच ना खुलने से एक ओर जहां पर्वतीय और मैदानी क्षेत्र को आने जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है वही पहाड़ों के लिए खाद्यान्न संकट भी गहरा गया है। मंगलवार को चम्पावत के एसडीएम अनिल गव्र्याल, सीओ अशोक कुमार सिंह की मौजूदगी में लोहाघाट में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और एनएच के एई विवेक सक्सेना के बीच विवाद को लेकर लोहाघाट में वार्ता हुई।जहां 25 जुलाई को हुए विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई।

वार्ता के दौरान विधायक पूरन फर्त्याल ने कहा कि भारतोली के पास गलत फहमी के कारण यह घटना हुई। विधायक ने कहा कि एनएच के एई विवेक सक्सेना से उनका कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं है।कहा कि भविष्य में मेरा पूरा सहयोग रहेगा। वार्ता के बीच विधायक द्वारा एई को गले लगाकर विवाद को समाप्त किया गया। इस मौके पर संघटन के जिलाध्यक्ष अरूण वर्मा, सचिव नवीन चंद्र, ईई एलडी मथेला, एई एनसी पांडेय, राजेंद्र गिरि मौजूद रहे। वहीं दोनों पक्षों के बीच मामला सुलझ जाने के बाद टनकपुर पिथौरागढ़ राजमार्ग में स्वाला और भारतोली के पास आए मलबे को हटाने का कार्य फिलहाल शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को यहां मार्ग चौड़ीकरण के साथ मलबे को हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग पिछले 72 घंटे से बंद होने के कारण मैदानी और पर्वतीय क्षेत्र को आने जाने वाले यात्रियों की भारी फजीहत हो रही है। एनएच के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला ने बताया कि एनएच और विधायक के बीच हुआ विवाद सुलझ जाने के बाद स्वांला में एनएच खोलने का कार्य शुरू हो गया है। जबकि भारतोली के पास शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार