2022 में अंतरिक्ष में बुलंद कर सकता है भारत अपना परचम, चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण होने की संभावना
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण 2022 की तीसरी तिमाही में होने की संभावना है। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, ”महामारी के दौर में अनलॉक की अवधि आरंभ होने के बाद …
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण 2022 की तीसरी तिमाही में होने की संभावना है। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, ”महामारी के दौर में अनलॉक की अवधि आरंभ होने के बाद अब सामान्य कार्य आरंभ होने को देखते हुए चंद्रयान-3 का 2022 की तीसरी तिमाही में प्रक्षेपण होने की संभावना है। चंद्रयान-3 पर कार्य प्रगति पर है।”
उन्होंने बताया कि चंद्रयान-3 के कार्य में आकृति को अंतिम रूप दिया जाना, उप-प्रणालियों का निर्माण, समेकन, अंतरिक्ष यान स्तरीय विस्तृत परीक्षण और पृथ्वी पर प्रणाली के निष्पादन के मूल्यांकन के लिए कई विशेष परीक्षण जैसी विभिन्न प्रक्रियाएं शामिल हैं।
डा. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि कार्य की प्रक्रिया कोविड-19 महामारी के कारण बाधित हो गई थी। अनलॉक अवधि आरंभ होने के बाद चंद्रयान-3 पर कार्य फिर से आरंभ हो गया और अब यह कार्य संपन्न होने के अग्रिम चरण में है।
