हल्द्वानी: प्राथमिक विद्यालय अब फीडर विद्यालय के रूप में होंगे विकसित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित विद्यालय के समीप राजकीय प्राथमिक विद्यालय व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को भी फीडर विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत फीडर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य हिन्दी माध्यम में जारी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित विद्यालय के समीप राजकीय प्राथमिक विद्यालय व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को भी फीडर विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

इसके तहत फीडर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य हिन्दी माध्यम में जारी रखते हुए, अंग्रेजी भाषा की पढ़ाई भी अनिवार्य रूप से करायी जाएगी। इसके लिए अंग्रेजी विषय के एक सहायक अध्यापक की तैनाती की जाएगी।

खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के समीप प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय को फीडर विद्यालय के रूप में तैयार किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विद्यालयों को सूचना दे दी है।

संबंधित समाचार