हल्द्वानी: सीबीएसई कक्षा बारहवीं के परिणाम घोषित
हल्द्वानी, अमृत विचार। सीबीएसई कक्षा बारहवीं के नतीजे शुक्रवार को घोषित हो गए। इस बार का परीक्षाफल पुराने नतीजों के आधार पर बनाया गया। मुख्य परीक्षाएं भी आयोजित नहीं हुईं इसलिए इसको सामान्य परीक्षा फल नहीं कहा जा सकता। सीबीएसई बोर्ड के नजरिए से देखें तो कोविड-19 के चलते इससे बेहतर कोई विकल्प नहीं हो …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सीबीएसई कक्षा बारहवीं के नतीजे शुक्रवार को घोषित हो गए। इस बार का परीक्षाफल पुराने नतीजों के आधार पर बनाया गया। मुख्य परीक्षाएं भी आयोजित नहीं हुईं इसलिए इसको सामान्य परीक्षा फल नहीं कहा जा सकता। सीबीएसई बोर्ड के नजरिए से देखें तो कोविड-19 के चलते इससे बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता था।
आर्यमन विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग की वरिष्ठ अध्यापिका बीना जोशी हर्षिता एक अभिभावक के तौर पर कहती हैं कि सभी छात्रों ने महामारी के बीच अपने आप में बेहतर प्रदर्शन किया। कई छात्र इस वर्ष कोरोना के कारण अपने परिवार के सदस्यों को खो चुके हैं एवं कई छात्र ऑनलाइन परीक्षा नहीं दे पाए।
कई छात्र स्वयं बीमारी के शिकार हो गए, कई विद्यालयों में इंटरनेट सुविधा ना होने से पढ़ाई संभव ना हो पाई। ऐसे हालात में सभी छात्र-छात्राएं मेधावी हैं। ऐसी विकट परिस्थितियो में भी सीबीएसई के सभी छात्रों द्वारा महाविद्यालयों में प्रवेश करना स्वागत योग्य है। केंद्र और राज्य सरकार ने भी इसमें विशेष योगदान दिया है। सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालयों में भी इसी जोश से बेहतर प्रदर्शन जारी रखना होगा। आने वाले समय में अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन कर सफलता प्राप्त करेंगे।
कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से बीकॉम एवं एमकॉम में स्वर्ण पदक विजेता, मेधावी छात्र रहे डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी का मानना है कि इस वर्ष जो भी परीक्षा फल घोषित किए गए हैं वह अंतिम मूल्यांकन के आधार पर/ छात्रों द्वारा दी गई परीक्षाओं के आधार पर घोषित नहीं हैं, इसीलिए इस वर्ष योग्यता सूची- मेरिट सूची जारी नहीं की जानी चाहिए, ताकि सभी छात्रों को बराबर मान सम्मान मिल सके। सभी बधाई के पात्र हैं।
