रुद्रपुर: रेलवे स्टेशन तक जाने वाली सड़क को अपनी मरम्मत का इंतजार…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर के रेलवे स्टेशन से दर्जनों कालोनियों को जोड़ने वाली सड़क आज भी निर्माण की बाट जोह रही है। यह हालात तब हैं जब निगम ने इस सड़क के निर्माण के लिए बजट निर्धारित करने के साथ ही इसका टेंडर निकालने के साथ संबंधित ठेकेदार को इसके निर्माण की स्वीकृति दे दी …

रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर के रेलवे स्टेशन से दर्जनों कालोनियों को जोड़ने वाली सड़क आज भी निर्माण की बाट जोह रही है। यह हालात तब हैं जब निगम ने इस सड़क के निर्माण के लिए बजट निर्धारित करने के साथ ही इसका टेंडर निकालने के साथ संबंधित ठेकेदार को इसके निर्माण की स्वीकृति दे दी है। एक करोड़ से भी ज्यादा बजट की इस सड़क का जीर्णोद्धार नहीं हो सका है और यह सड़क स्थानीय पार्षद और नगर निगम के मेयर के अहंकार की भेंट चढ़ गयी है।

मालूम हो कि सिंह काॅलोनी से भूरा रानी सड़क को जोड़ने वाली सड़क से रेलवे क्राॅसिंग से होकर गुजरती है। लगभग एक दर्जन से ज्यादा कॉलोनियां इस सड़क से लगी हुई हैं और यहां के हजारों वाशिंदे आवागमन के लिए इस सड़क का प्रयोग करते हैं, लेकिन बीते कई सालों से यह सड़क टूट चुकी है और जीर्णोद्धार का इंतजार कर रही है। यहां से गुजरने वाले सैकड़ों लोग व वाहन स्वामी आये दिन दुर्घटना का शिकार होते हैं। मगर इन सबके बावजूद नगर निगम के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है।

यहां निर्माण तो दूर पैचवर्क तक नहीं किया जा रहा। यहां के निवासी वीके मिश्रा का कहना है कि सड़क निर्माण न होने के कारण दुर्घटनाओं में वृद्धि हो गयी है। साथ ही रेलवे क्रासिंग होने के कारण घंटों का जाम लगना आम बात है। स्थानीय निवासी मनीष आर्य का कहना था कि सड़क टूटी होने के कारण आये दिन दुर्घटनाएं होती हैं। जबकि स्थानीय पार्षद ने वादा किया था कि सड़क का जीर्णोद्धार तीन महीने में हो जायेगा।

हालात ये हैं कि मानसून में इस सड़क पर भयंकर जलभराव है। साथ ही यह सड़क अमल स्थानों से टूट चुकी है। ऐसे में न सिर्फ यहां आवगमन करने वाले लोगन को परेशानी है बल्कि रेलवे क्राॅसिंग होने के कारण गाड़ियों के लिए भी लगातार खतरा बना हुआ है। इस बारे में स्थानीय पार्षद सुशील चौहान का कहना था कि निर्माण कार्य कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा और लोगों को समस्या से निजात मिल जाएगी।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता