बनबसा: यूपी से स्मैक लेकर नेपाल जा रही महिला को पुलिस ने पकड़ा
बनबसा, अमृत विचार। यूपी से स्मैक लेकर आ रही नेपाली महिला को एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा से गिरफ्तार कर लिया। महिला के खिलाफ बनबसा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसबी और पुलिस टीम शनिवार शाम को नेपाल सीमा पर गश्त कर रही थी। इस दौरान रात करीब आठ …
बनबसा, अमृत विचार। यूपी से स्मैक लेकर आ रही नेपाली महिला को एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा से गिरफ्तार कर लिया। महिला के खिलाफ बनबसा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एसएसबी और पुलिस टीम शनिवार शाम को नेपाल सीमा पर गश्त कर रही थी। इस दौरान रात करीब आठ बजे एक महिला बनबसा बैराज के पार एसएसबी कैंपस के पीछे बंधे के किनारे-किनारे नेपाल की ओर जा रही थी। शक होने पर गश्ती दल ने महिला को रोका और उसकी तलाशी ली।
महिला के पास से 14.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। महिला को हिरासत में लेने के साथ ही उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह यूपी से स्मैक खरीदकर नेपाल बेचने के लिए ले जा रही थी। बताया जाता है कि महिला लंबे समय से तस्करी के धंधे में लिप्त है।
गश्ती दल में एसएसबी ई-समवाय के प्रभारी निरीक्षक राजवीर मीणा, सहायक उपनिरीक्षक शिवकुमार पासवान, महिला कांस्टेबल ममता देवी, मंजू एवं पुलिस टीम में एसआई अरविंद कुमार, रमेश चंद्र तिवारी, कांस्टेबल यतेंद्र रावत, जीवन चंद्र पांडे शामिल रहे। एसएसबी के सहायक कमांडेंट अभिनव तोमर ने भी मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ की।
