सितारगंज: सिडकुल से लापता बालक हल्द्वानी में मिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सितारगंज, अमृत विचार। सिडकुल से लापता बालक 24 दिन बाद हल्द्वानी क्षेत्र में मिल गया। पुलिस बालक की तलाश में लगातार ढूंढ खोज में जुटी थी।बालक को बरामद करने के लिए ड्रोन कैमरों से नदी, नालों तक की छानबीन की थी। सिडकुल चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि सात जुलाई को सिडकुल के …

सितारगंज, अमृत विचार। सिडकुल से लापता बालक 24 दिन बाद हल्द्वानी क्षेत्र में मिल गया। पुलिस बालक की तलाश में लगातार ढूंढ खोज में जुटी थी।बालक को बरामद करने के लिए ड्रोन कैमरों से नदी, नालों तक की छानबीन की थी।

सिडकुल चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि सात जुलाई को सिडकुल के 90 एकड़ प्लाट निवासी जयदेव ढाली का दस वर्षीय बेटा अंकित ढाली बिना बताए घर से चला गया था। परिजनों ने अंकित के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने बालक की खोजबीन के लिए फैक्ट्री परिसरों के कैमरों, ड्रोन कैमरों की मदद से संघन खोजबीन अभियान भी चलाया था।

लेकिन उसका कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर एसएसआई सुधाकर जोशी व चौकी प्रभारी बिष्ट ने लापता बालक अंकित को हल्द्वानी गौलापार से बरामद कर लिया। अंकित गौलापार में रिश्तेदारों के घर रह रहा था। पुलिस के अनुसार अंकित मूल रूप से नेपाल का निवासी है। जयदेव ढाली अंकित का लालन-पालन कर रहा है। जिसकी गौलापार के रिश्तेदारों को अंकित ने कोई जानकारी नहीं दी थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि बरामद बालक को जयदेव के सुपुर्द कर दिया है।

संबंधित समाचार