टनकपुर: अंजली अग्रवाल ने बीएमएलटी में पाया पहला स्थान, मिला गोल्ड मैडल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी इन मेडिकल कॉलेज में बीएमएलटी ( बैचलर इन मेडिकल लैबरेटरी टेक्नोलॉजी) में टनकपुर की अंजली अग्रवाल बैच टॉपर आयी हैं। टनकपुर के विष्णुपुरी कालोनी के राकेश चंद्र अग्रवाल की पुत्री अंजली अग्रवाल ने कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्हें कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त …

टनकपुर, अमृत विचार। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी इन मेडिकल कॉलेज में बीएमएलटी ( बैचलर इन मेडिकल लैबरेटरी टेक्नोलॉजी) में टनकपुर की अंजली अग्रवाल बैच टॉपर आयी हैं। टनकपुर के विष्णुपुरी कालोनी के राकेश चंद्र अग्रवाल की पुत्री अंजली अग्रवाल ने कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्हें कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र से नवाज गया।

अंजली की प्रारंभिक शिक्षा टनकपुर के न्यू लाइट सैनिक स्कूल एवं लाला चँभाराम विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज टनकपुर से प्राप्त की है। इनके पिता राकेश चंद्र अग्रवाल टनकपुर में एलआईसी अभिकर्ता हैं,जबकि माता सुरेखा अग्रवाल गृहणी हैं। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में 2016 से 2019 तक का कोर्स पूरा करने के बाद उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

अंजली ने सफलता का श्रेय अपने माता पिता व शिक्षकों को दिया है। उनकी इस सफलता पर विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष दीप चद्र पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश चंद्र पांडेय, न्यू लाइट सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य उषा बिष्ट, भाजपा के वरिष्ठ नेता रोहिताश अग्रवाल, विजेंद्र अग्रवाल, नवयुवक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नीरज सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद हुसैन, उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, महामंत्री संजय पांडेय, कोषाध्यक्ष मोहित गड़कोटी, संजय अग्रवाल, दीपक जैन, दीपक छतवाल समेत तमाम लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

संबंधित समाचार