हल्द्वानी: इग्नू में प्रवेश के लिए 31 अगस्त तक करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने नए सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन करने की तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। इग्नू के ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर ओडीएल (ओपन डिस्टेंस लर्निंग) कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी इग्नू ऑनलाइन पोर्टल iop.ignouonline.ac.in …

हल्द्वानी, अमृत विचार। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने नए सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन करने की तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। इग्नू के ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर ओडीएल (ओपन डिस्टेंस लर्निंग) कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी इग्नू ऑनलाइन पोर्टल iop.ignouonline.ac.in या ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त थी।

 

संबंधित समाचार