नैनीताल: 300 बोतल अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार।  मैदानी क्षेत्रों के बाद अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी  शराब के तस्कर सक्रिय होने लगे हैं नैनीताल पुलिस ने हरियाणा के दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस को 300 बोतल अवैध शराब मिली है। पहाड़ों में अवैध शराब का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। अब …

नैनीताल, अमृत विचार।  मैदानी क्षेत्रों के बाद अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी  शराब के तस्कर सक्रिय होने लगे हैं नैनीताल पुलिस ने हरियाणा के दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस को 300 बोतल अवैध शराब मिली है।
पहाड़ों में अवैध शराब का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। अब तो बाहरी राज्यों से भी तस्कर अवैध शराब की सप्लाई पहाड़ों की ओर करने लगे हैं। तल्लीताल पुलिस ने दिल्ली और हरियाणा निवासी दो युवकों को 300 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश करने की तैयारी की जा रही है।
 जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात तल्लीताल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में दो युवकों द्वारा अवैध शराब नैनीताल की ओर लाई जा रही है। जिस पर पुलिस अलर्ट हो गई और रूसी बाईपास क्षेत्र में बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। करीब आधे घंटे के इंतजार के बाद करीब रात 11 बजे मुखबिर द्वारा बताया गया सेंट्रो वाहन हल्द्वानी से नैनीताल को आता हुआ दिखाई दिया।
पुलिस ने वाहन को रोका मगर वाहन सवार भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन बैरियर लगे होने से वह भागने में सफल नहीं हो पाया। वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें 300 बोतल अंग्रेजी अवैध शराब बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
एसओ विजय मेहता ने बताया कि विष्णु गार्डन दिल्ली निवासी शिव कुमार पुत्र सीताराम और रोहतक हरियाणा निवासी संजय कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय पेश करने की तैयारी की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में एसआई दीपक बिष्ट, कांस्टेबल विनोद यादव, सोनू सिंह और राजन शामिल थे।

संबंधित समाचार