बरेली: तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अशफाक की हार्ट अटैक से मौत
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार रात तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अशफाक अहमद उर्फ अल्ला रक्खा (82) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक कैदी अशफाक को एफटीसी कोर्ट ने पिछले वर्ष सात साल की सजा …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार रात तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अशफाक अहमद उर्फ अल्ला रक्खा (82) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक कैदी अशफाक को एफटीसी कोर्ट ने पिछले वर्ष सात साल की सजा सुनाई थी। जिसमें से वह केवल आठ महीनें की ही सजा काट पाया था। परिजनों के मुताबिक अशफाक को पहले भी दो हार्ट अटैक पड़ चुके है। यह तीसरा था। जिसमें उसकी जान चली गई।
वर्ष 2010 में पड़ोसी की बच्ची से किया था दुष्कर्म
दरअसल, भमोरा के देवचरा के रहने वाले अशफाक उर्फ अल्ला रक्खा देवचरा में ही कपड़े की दुकान चलाया करता था। पड़ोस की तीन साल की बच्ची उसकी दुकान पर सामान खरीदने आती थी। अशफाक एक दिन उस बच्ची को छत पर ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। इसके बाद अशफाक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। वर्ष 2020 में स्पेशल जज एफटीसी अरविंद कुमार शुक्ला ने उसे सात साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई थी।
कोर्ट ने 20 हजार का जुर्माना भी लगाया था
स्पेशल कोर्ट ने अशफाक को सजा सुनाने के साथ ही साथ उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। हालांकि अशफाक के परिजन मामले को अभी भी झूठा बता रहे हैं। उनका कहना है कि व्यापारी रंजिश की वजह से ही उन्होनें अशफाक को फंसाया था।
महज नौ माह की ही काट पाया था सजा
अशफाक को कोर्ट ने वर्ष 2020 में अक्टूबर में सात सला की सजा सुनाई थी। इसके बाद उसे जिला जेल भेज दिया गया था। अशफाक अपनी केवल नौ महीने की ही सजा काट पाया था। इसके बाद शुक्रवार रात उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
