अल्मोड़ा: प्राधिकरण के प्रति अल्मोड़ा के लोगों में बढ़ रहा गुस्सा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिला विकास प्राधिकरण को लेकर अब अल्मोड़ा के लोगों को गुस्सा बढऩे लगा है। मंगलवार को भी प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति के सदस्यों ने गांधी पार्क में धरना दिया और सरकार पर जनता की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। गांधी पार्क में आयोजित सभा को संबोधित …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिला विकास प्राधिकरण को लेकर अब अल्मोड़ा के लोगों को गुस्सा बढऩे लगा है। मंगलवार को भी प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति के सदस्यों ने गांधी पार्क में धरना दिया और सरकार पर जनता की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।

गांधी पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि कि नवंबर 2017 में प्रदेश सरकार ने तुगलकी फरमान से जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण को लागू कर दिया था। तबसे सर्वदलीय संघर्ष समिति एवं स्थानीय जनता लगातार आंदोलन ,धरने एवं ज्ञापन के माध्यम से इसका विरोध कर रहे हैं।

लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार जनभावनाओं के अनुरूप इस पर कोई स्पष्ट निर्णय नहीं ले पाई है और ना ही इसे समाप्त कर रही है। जिस कारण जनता में काफी रोष है।  पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राधिकरण स्थगन की बात करके केवल जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है।

प्राधिकरण के कारण जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना कर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस काले कानून को अविलंब वापस लेकर भवन मानचित्र स्वीकृति सम्बन्धित समस्त अधिकार नगरपालिकाओं को वापस दिए जाए। तय किया गया कि अगर सरकार अब भी ना चेती तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

धरना सभा में आनंद बगडवाल, पीसी तिवारी, पूरन रौतेला, हर्ष कनवाल, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, सचिन आर्या, हेम तिवारी, आनंदी वर्मा, चंद्रमणी भट्ट, प्रताप सत्याल, राजू गिरि, तारा चंद्र जोशी, एनडी पांडे, वैभव पांडे, ललित मोहन पंत, नवीन चंद्र, लक्ष्मण सिंह, एमसी कांडपाल, ललित मोहन आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार