हल्द्वानी: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने तले पकौड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पकौड़े तलकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गुरपीत सिंह प्रिंस के नेतृत्व में कार्यकर्ता तिकोनिया चौराहे पर इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने लकड़ी के चूल्हे पर पकौड़े …

हल्द्वानी, अमृत विचार। युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पकौड़े तलकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गुरपीत सिंह प्रिंस के नेतृत्व में कार्यकर्ता तिकोनिया चौराहे पर इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने लकड़ी के चूल्हे पर पकौड़े तलकर प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिया मनाया।

प्रिंस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने से पूर्व हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन सात साल बाद भी युवाओं को रोजगार नहीं दे सके हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार आने के बाद युवाओं को रोजगार मिलना तो दूर इसके उलट हर साल दो करोड़ लोग बेरोजगार हुए हैं। इसलिए हमने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन बेरोजागरी दिवस के रूप में मनाया।

प्रदेश महामंत्री प्रदीप नेगी ने कहा कि एमएससी, बीएससी, बीटेक करने वाले युवा पंक्चर जोड़ रहे हैं, पकौड़े तल रहे हैं जबकि केंद्र व राज्य सरकार में लाखों पद खाली पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ छलावा करने वाली इस सरकार को युवा सबक सिखाएंगे। पहले विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में जवाब देंगे।

संबंधित समाचार