हल्द्वानी: 24 घंटे बाद भी ठीक नहीं हो पायी पेयजल लाइन
हल्द्वानी, अमृत विचार। देर शाम तेज बारिश की वजह से रकसिया नाला उफना गया। इस वजह से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। चम्बलपुल पेयजल लाइन मंगलवार को भी ठीक नहीं हो पाई। पाइपलाइन के सपोर्ट टूट जाने से नए पाइप नहीं जुड़ पाए। जिसके चलते बिठौरिया, लालडांठ समेत करीब 20 हजार आबादी क्षेत्र में पानी की …
हल्द्वानी, अमृत विचार। देर शाम तेज बारिश की वजह से रकसिया नाला उफना गया। इस वजह से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। चम्बलपुल पेयजल लाइन मंगलवार को भी ठीक नहीं हो पाई। पाइपलाइन के सपोर्ट टूट जाने से नए पाइप नहीं जुड़ पाए। जिसके चलते बिठौरिया, लालडांठ समेत करीब 20 हजार आबादी क्षेत्र में पानी की सप्लाई ठप रही।
जल संस्थान के सहायक अभियंता एलएम पांडे ने बताया कि काफी प्रयासों के बाद भी मंगलवार को संबंधित क्षेत्र में पानी सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई है। मौसम ठीक रहा तो बुधवार को फिर काम शुरू किया जाएगा।
