उत्तराखंड: शादी का झांसा देकर लड़की ने बिकवाया तेल, हड़पे लाखों, अब हुई जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। सूचना क्रांति के दौर में साइबर अपराधी आम जनता की गाढ़ी कमाई हड़पने के लिए अपराध के नये-नये तरीके अपनाकर धोखाधड़ी कर रहे हैं । रोजाना पुलिस और साइबर सेल को ठगों द्वारा “मैट्रोमोनियल साइट पर विदेशी बन शादी का झांसा व व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी” करने की शिकायते प्राप्त हो …

देहरादून, अमृत विचार। सूचना क्रांति के दौर में साइबर अपराधी आम जनता की गाढ़ी कमाई हड़पने के लिए अपराध के नये-नये तरीके अपनाकर धोखाधड़ी कर रहे हैं । रोजाना पुलिस और साइबर सेल को ठगों द्वारा “मैट्रोमोनियल साइट पर विदेशी बन शादी का झांसा व व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी” करने की शिकायते प्राप्त हो रही हैं। इसी क्रम में एसटीएफ और साइबर क्राइम पुलिस ने विदेशी महिला बन भारत में व्यापार एवं शादी का झांसा देकर 17 लाख की धोखाधड़ी में एक नाईजीरियन, एक महिला समेत तीन आरोपियों को पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को दी शिकायत में सुनील निवासी प्रकाश नगर देहरादून ने बताया कि “ BHARAT MATRIMONY SITE” के माध्यम से एक विदेशी महिला का विवाह का प्रस्ताव आया, जिसके साथ वॉट्सअप व ईमेल के माध्यम से बातचीत होने लगी तथा उनके मध्य विवाह की सहमति बनी तथा महिला ने लॉकडाउन के कारण भारत आने में असमर्थता जताई । इस बीच विदेशी महिला ने सुनील को भारत में Aquadin Herbal Oil (केसर युक्त ऑयल जो कि जानवरों के ताकत की दवाईयों में प्रयोग हेतु) का व्यापार कर भारी मुनाफा कमाने की बात कही । इसके बाद महिला ने वरली (मुम्बई) स्थित व्यापारी व स्वयं की कंपनी से शिकायतकर्ता का ईमेल व फोन से सम्पर्क कराया । जिसके बाद सुनील ने मुंबई स्थित व्यापारी से सम्पर्क कर Aquadin Herbal Oil खरीदने हेतु विभिन्न किस्तों में कुल 17,10,000 रुपये बताए गए खातो में जमा करा दिए। लेकिन सामान की डिलीवरी नहीं हुई। जिसके बाद सुनील को ठगी का एहसास हुआ। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 16/21 पंजीकृत किया। पुलिस टीम ने अथक प्रयास से 20 सितंबर को पुणे महाराष्ट से गिरोह के सरगना नाईजीरियन अभियुक्त सहित एक महिला को Kingstone Serien pune स्थित Flat से व एक अन्य पुरुष अभियुक्त को उन्दारी चौक पुणे से गिरफ्तार किया गया, जिसका स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर देहरादून लाया गया ।

अभियुक्तों से पूछताछ में पता चला है कि महिला अभियुक्त Swarnlata पूर्व में अबु-धाबी दुबई में मोटर पार्ट कम्पनी में काम करती थी, जहां उसको उस काम के 4000 दरम (दुबई मुद्रा) 80-90 हजार रुपये(भारतीय मुद्रा) मिलते थे। उक्त महिला अभियुक्त की मुलाकात नाईजीरियन अभियुक्त से 2013 में जो कि मेडिकल वीजा पर दिल्ली आया था। जिसके उपरान्त दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। वीजा की वैद्यता समाप्त होने पर उक्त नाईजीरियन अभियुक्त उक्त महिला के साथ अलग-अलग स्थानों पर छिप कर रहने लगा। महिला अभियुक्त द्वारा Covid के कारण वापस भारत आकर अपने विदेशी नाईजीरियन मित्र के साथ मुम्बई/पुणे में किराये पर रहने लगी और अन्य भारतीय मित्रों के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों के व्यक्तियों को Herbal Oil का Online बिजनेस करने के नाम पर उनसे विभिन्न बैंक खातो में धनराशि प्राप्त करने की योजना बनाई। जिस कार्य हेतु उनके द्वारा विभिन्न व्यक्तियों व स्वयं के नाम से मोबाईल सिम खरीदे गए व मुम्बई स्थित विभिन्न बैंक शाखाओं में खाते खुलवाये गए। हर्बल आयल बेचने के नाम पर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि मे सबका कमीशन पहले से ही तय था ।

इस धोखाधड़ी में अभियुक्त रमेश जिसकी पुणे में OM COMMUNICATION नाम से मोबाइल की दुकान है, उक्त अभियुक्त का महिला अभियुक्त से सम्पर्क होने पर लालच में आकर फर्जी आईडी पर कई सिमकार्डों को प्रिएक्टिवेट कर अपने सह अभियुक्तो को प्रदान करता था, जो कि अब तक विभिन्न कम्पनियों के कई सिम उपलब्ध करा चुका था जिसके लिये उसे कमीशन मिलता था ।

ऐसे बनाते थे शिकार- अभियुक्तगण फेसबुक, मैट्रोमोनियल साइट व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से विदेशी महिला बनकर दोस्ती/विवाह का प्रस्ताव भेजते हैं व उन्हें अपनी बातो के झांसे में लेकर भारत में हर्बल सामग्री एवं अन्य सामान खरीद कर उन्हें अधिक कीमत में विदेशी कम्पनियों को बेचकर भारी मुनाफा कमाने का लालच देकर जाल में फंसाते हैं। हर्बल सामग्री/ अन्य सामान खरीदने हेतु विभिन्न बैंक खातों में धनराशि प्राप्त कर धोखाधड़ी करते हैं ।

गिरफ्तार आरोपी
1- स्वर्णलता बर्नाबस मिंज पुत्री बर्नाबस मिंज निवासी प्लेट नंबर 602, किग्सटोन सिरीन, हंडीवाड़ी, पुणे, महाराष्ट, मूल पता झारखंड़
2- न्वारोको चिक स्टेनले निवासी प्लेट नंबर 602, किग्सटोन सिरीन, हंडीवाड़ी, पुणे, महाराष्ट्र
3- रमेश पुत्र घेवर राम, निवासी जोधपुर राजस्थान, वर्तमान में फ्लेट नंबर सात, भारती लोवडरी चौक नियर पीएनबी बैंक भारती सोसायटी, पुणे महाराष्ट्र।

बरामदगी
1-मोबाइल फोन- 10 (घटना में प्रयुक्त)
2-18 एक्टिव सिम कार्ड (विभिन्न कम्पनियों के फर्जी आईडी मे प्राप्त)
3- 58 सिम कार्ड (विभिन्न कम्पनियो के)
4- लैपटॉप- 01 (Lenovo)
5-आधार कार्ड 08 (अभियुक्त एवं अन्य व्यक्तियो के)
6- पासपोर्ट -03 (01 पासपोर्ट नाईजीरियन अभियुक्त व 02 महिला अभियुक्त का)
7-चेकबुक – 14 (अपराध में प्रयुक्त बैंक खातो से सम्बन्धित )
8- पासबुक – 01
9- नैट सैटर वाई फाई-02 (इन्टरनेट प्रयोग हेतु)
10- वाई फाई रूटर – (इन्टरनेट प्रयोग हेतु)

पुलिस टीम
1-निरीक्षक विकास भारद्वाज
2-उनि निर्मल भट्ट
3- उनि हिम्मत सिंह
4- हेका प्रो0 सुनील भट्ट
5-कानि मनोज बेनीवाल
6-तकनीकी टीम/ एसटीएफ

अपील: प्रभारी एसटीएफ उत्तराखंड ने आमजन से अपील की है कि वे फेसबुक/अन्य सोशल साइट्स पर अंजान व्यक्ति/महिला से दोस्ती का प्रस्ताव स्वीकार न करने और किसी भी प्रकार के लालच में आकर धनराशि देने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी व महत्वपूर्ण डाटा शेयर करने से बचना चाहिए। किसी भी प्रकार के लक्की ड्रॉ, डिस्काउंट, लॉटरी, पॉलिसी में बोनस के प्रलोभन में न आएं । कोई भी शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को सम्पर्क करें ।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज