सर्वर रूम में व्यवस्थाएं संचालित न होने पर डीआईजी ने जताई नाराजगी
रुद्रपुर, अमृत विचार। कुमाऊं डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने एसएसपी कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची। डीआईजी ने सीसीटीएनएस रूम, कान्फ्रेंस हॉल व सर्वर रूम के निरीक्षण के दौरान सर्वर रूम में व्यवस्थाएं संचालित न होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सेटटॉप लगा रही संस्था को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सोमवार को …
रुद्रपुर, अमृत विचार। कुमाऊं डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने एसएसपी कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची। डीआईजी ने सीसीटीएनएस रूम, कान्फ्रेंस हॉल व सर्वर रूम के निरीक्षण के दौरान सर्वर रूम में व्यवस्थाएं संचालित न होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सेटटॉप लगा रही संस्था को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
सोमवार को किसान आंदोलन एवं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एसएसपी कार्यालय स्थित सीसीटीवी कैमरे, सर्वर रूम, सीसीटीएनएस हाल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कुमाऊं मंडल के डीआईजी नीलेश आनंद भरणे रुद्रपुर पहुंचे। यहां उन्होंने 90 लाख की लागत से तैयार हो रही है सीसीटीवी सेटअप और सर्वर हाल का निरीक्षण किया। चौक चौराहों पर नजर रखने के लिए लगाए गए कैमरे और उसके लाइव वीडियो उसके बारे में जानकारी ली।
डीआईजी भरणे ने बड़े डिस्प्ले पर अब तक लाइव सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के चालू न होने पर पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इतने दिन से कार्य चालू है, लेकिन इसके बाद भी किसी भी कैमरे का प्रसारण अब तक इस पर नहीं हो सका है। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारी को अगले निरीक्षण में डिस्प्ले चालू होने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सर्वर रूम का निरीक्षण किया।
साथ ही जिम्मेदार फॉर्म को कार्य में देरी को लेकर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि किसान आंदालेन के मद्देनजर और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ऊधमसिंह नगर जिला काफी संवेदनशील है। इसलिए सीसीटीवी सर्वर रूम का निरीक्षण किया गया है। जिसमें स्थापित कैमरे से पूरे जिले की स्थिति का पर नजर रखी जा सके तथा आपातकालीन स्थिति में तुरंत फोर्स भेज स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
