आर्यन खान की जमानत का विरोध करेगी NCB, शाहरुख के ड्राइवर से मिली ये अहम जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स केस में एक और अहम जानकारी सामने आई है। एनसीबी ने शनिवार को शाहरुख के ड्राइवर से लंबी पूछताछ की थी। ड्राइवर ने ये स्वीकार किया है कि उसने आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट को क्रूज टर्मिनल पर ड्रॉप किया था। ड्राइवर से …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स केस में एक और अहम जानकारी सामने आई है। एनसीबी ने शनिवार को शाहरुख के ड्राइवर से लंबी पूछताछ की थी। ड्राइवर ने ये स्वीकार किया है कि उसने आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट को क्रूज टर्मिनल पर ड्रॉप किया था।

ड्राइवर से इस बारे में की गई पूछताछ

एनसीबी ने शाहरुख खान के ड्राइवर को समन भेजकर उनसे भी ड्रग्स मामले में करीब 12 घंटे तक पूछताछ की। ड्राइवर से आर्यन खान और उनके दोस्तों की एक्टिविटीज को लेकर पूछताछ की गई। ड्राइवर ने यह कुबूल किया है कि उसने आर्यन और अरबाज को क्रूज टर्मिनल पर छोड़ा था। इसके बाद एनसीबी ने ड्राइवर का बयान दर्ज कर लिया है।

एनसीबी करेगी आर्यन की जमानत का विरोध

जानकारी में यह सामने आया है कि आने वाले दिनों में शाहरुख खान के ड्राइवर का बयान एनसीबी कोर्ट में इस्तेमाल करेगी। एनसीबी आर्यन खान की जमानत का अदालत में तमाम सबूतों के साथ विरोध भी करेगी।

एनसीबी की जांच में हुआ यह बड़ा खुलासा

जांच में यह भी सामने आया था कि आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, प्रतीक गाबा के साथ एक और शख्स आर्यन के बंगले मन्नत से एक साथ मर्सिडीज गाड़ी में निकले थे। एनसीबी के मुताबिक ये सभी लोग एक साथ क्रूज पार्टी के लिए निकले थे। क्रूज पार्टी से कुछ दिन पहले ड्रग्स को लेकर बातचीत भी हुई थी, जिसका एनसीबी को सबूत मिला है।

यह एक साजिश थी और इसी जानकारी के बाद एनसीबी ने NDPS के सेक्शन-29 को एफआईआर में एड किया था। एनसीबी ने इसी बात को और पुख्ता करने के लिए ड्राइवर का बयान दर्ज किया है।

एनीसीबी ने शनिवार रात भी चलाया सर्च ऑपरेशन

क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। एनसीबी लगातार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है। नई जानकारी के मुताबिक, एनसीबी ने कल पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें एनसीबी के कई बड़े अधिकारी भी शामिल थे। इसके अलावा गोरेगांव इलाके में भी छापेमारी की गई है, कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

जेल में हैं आर्यन खान

बता दें कि आर्यन खान ड्रग्स मामले में 8 अक्टूबर से ऑर्थर जेल में हैं। दरअसल, आर्यन खान को 2 अक्टूबर को एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर उनके दोस्त अरबाज खान के साथ पकड़ा था। बताया गया है कि एनसीबी को आर्यन के पास से कोई ड्रग्स नहीं मिली थी। आर्यन ने पूछताछ में शौकिया तौर पर ड्रग्स लेने की बात कुबूली थी। उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट के अपने जूते में चरस छिपाने की बात भी सामने आई थी।

संबंधित समाचार