नैनीताल: कार्तिक खेतवाल बने रैपिड शतरंज चैंपियन
नैनीताल, अमृत विचार। प्रथम स्वर्गीय कैलाश सिंह बिष्ट ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में कार्तिक खेतवाल पहले स्थान पर रहे। जबकि ललित सिंह लामाकोटी दूसरे और मो. जुबैर तीसरे स्थान पर रहे। शीर्ष 12 विजेताओं को नकद पुरस्कार बांट गया। रविवार को प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि पद्मश्री अनूप साह और विशिष्ट अतिथि …
नैनीताल, अमृत विचार। प्रथम स्वर्गीय कैलाश सिंह बिष्ट ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में कार्तिक खेतवाल पहले स्थान पर रहे। जबकि ललित सिंह लामाकोटी दूसरे और मो. जुबैर तीसरे स्थान पर रहे। शीर्ष 12 विजेताओं को नकद पुरस्कार बांट गया।

रविवार को प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि पद्मश्री अनूप साह और विशिष्ट अतिथि कुमाऊं विवि के पूर्व क्रीड़ाधिकारी व डीएसए के पूर्व महासचिव डॉ घनश्याम लाल साह, डीएसबी परिसर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट, अतुल पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य डा. मनोज सिंह बिष्ट, समाजसेवी प्रेम कुमार शर्मा ने प्रतियोगिता के विजेता खिलाडियों को बारी-बारी से पुरस्कृत किया।
विभिन्न वर्गो में आयोजित प्रतियोगिता में 46 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दिव्याशुं तिवारी चौथे, प्रज्वल पांचवें, राजेंद्र सिंह राणा छठे, गीत मेहरोत्रा सातवें, मोहम्मद मतलूब आठवें जबकि मोहम्मद वसीम नवें स्थान पर, मोहम्मद हबीब 10वें, आशुष पडलिया 11वें और अमित कुमार 12वें स्थान पर रहे। इसके साथ ही अंडर 15, अंडर 13, अंडर 11 और वेटरन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार बांटे गए।

इस अवसर पर आयोजक सचिव ईश्वर तिवारी, शेर सिंह, विश्वकेतु वैद्य, डीके जोशी, विभोर भट्ट, स्नेहल बिष्ट, तोषित तिवारी, चंद्रलाल शाह, ललित शाह, नवीन चंद्र जोशी आदि थे।
