हल्द्वानी: सिसोदिया चार दिन करेंगे पहाड़ में चढ़ाई, नॉनस्टॉप जनसभाएं
हल्द्वानी, अमृत विचार। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुचेंगे यह जानकारी आप के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू ने हल्द्वानी पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता करते हुई दी। टिक्कू ने बताया कि सिसोदिया कल तीन बजे पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, उसके बाद शाम 5 बजे हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुचेंगे यह जानकारी आप के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू ने हल्द्वानी पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता करते हुई दी।
टिक्कू ने बताया कि सिसोदिया कल तीन बजे पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, उसके बाद शाम 5 बजे हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद 17 दिसंबर को वे साढे 11 बजे भीमताल में एक प्रेसवार्ता का आयोजन करने के बाद दोपहर 12 बजे भवाली में जनसभा को संबोधित करेंगे, यहां रैली को संबोधित करने के बाद व अल्मोडा पहुंच शाम तीन बजे जनता के बीच जाकर अपने विचार रखेंगे और रात्रि विश्राम कौसानी में करने के बाद 18 दिसंबर की सुबह साढे़ दस बजे कौसानी में पत्रकारों से मुखातिब होने के बाद गरुड़-बागेश्वर के लिए रवाना होंगे जहां वो साढे़ 11 बजे जनसभा को आप की नीतियों से लोगों को अवगत कराएंगे।
इसके बाद सिसोदिया कांडा गरुड पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम अल्मोडा में करने के बाद वे अगले दिन यानि 19 दिसंबर को बारह बजे रुद्रपुर में व्यापारियों के साथ एक संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे और शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
टिक्कू का कहना है कि आप पार्टी आगामी चुनावों को लेकर अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काशीपुर दौरे के बाद पार्टी के कार्यकर्ता जोश से लबरेज हैं और इस बार भ्रष्ट मोदी सरकार को जनता करारा जवाब देगी।
उन्होंने कहा कि आप के पास विजन है उनके पास युवा और प्रबुद्ध लोगों का साथ है ऐसे में सालों से सत्ता में काबिज लोगों को अब ड़र सताने लगा है और यही डर उनकी हार है, कथित बड़े नेता जनता के सवालों से छिप रहे हैं उनके पास अब गुमराह करने के बहाने भी नहीं बचे ऐसे में अब लोगों को आप पर भरोसा है क्योंकि जनता ने दिल्ली में हमारा काम देख परख लिया है। इस मौके पर दीप पांडे और जिला मीडिया प्रभारी रमेश काण्डपाल सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
