डीआरएम ने लखनऊ जंक्शन का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने शुक्रवार को अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) संजय यादव तथा रेल भूमि विकास प्राधिकरण के मुख्य परियोजना प्रबंधक सुधीर सिंह और मंडल के शाखाधिकारियों के साथ लखनऊ स्टेशन पर होने वाले पुर्नविकास कार्य योजना का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशनों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने …

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने शुक्रवार को अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) संजय यादव तथा रेल भूमि विकास प्राधिकरण के मुख्य परियोजना प्रबंधक सुधीर सिंह और मंडल के शाखाधिकारियों के साथ लखनऊ स्टेशन पर होने वाले पुर्नविकास कार्य योजना का निरीक्षण किया।

रेलवे स्टेशनों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए स्टेशनों के पुर्नविकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जं. स्टेशन तथा उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन के एकीकृत पुर्नविकास कार्यक्रम के संदर्भ में डीआरएम ने लखनऊ जं. स्टेशन एवं स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण किया गया।

उन्होंने अतिशीघ्र लखनऊ जं. पर विश्वस्तरीय यात्री सेवाओं, आधारभूत संरचनाओं के विकास और स्टेशन परिसर की समरूपता की कार्ययोजना की रूप रेखा के संदर्भ में उपस्थित रेल भूमि विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ चर्चा की। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अम्बर प्रताप सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) सुमित वत्स सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

रायबरेली: प्रियंका गांधी की कल होगी महिला शक्ति संवाद रैली

रविवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा महिला शक्ति संवाद रैली को संबोधित करेंगी जिसमें वह स्थानीय महिलाओं से संवाद करेंगी। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिये वाड्रा, पार्टी की चुनाव प्रभारी भी हैं। उनके कार्यक्रम के मुताबिक वाड्रा रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में महिला शक्ति संवाद रैली में शिरकत करेंगी। गौरतलब है कि रायबरेली, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- रायबरेली: प्रियंका गांधी की कल होगी महिला शक्ति संवाद रैली

संबंधित समाचार